World Bank क्या है? यह क्या करता है? इसके कार्य और उद्देश्य

एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय विकाशकारी संस्था जौ world bank के नाम से समुचे विश्व मे प्रसिद्ध है। हर दैश का आपना एक वित्तीय संस्थान होता है जो समुचे दैश की आर्थिक नितीयो का प्रवन्धन करता है। जैसेकि भारत मे भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), विलकुल उसी तहर अन्य सभी दैशो के अपनी वित्तीय संस्थान होते है जो उन दैशो के आर्थिक नितीयो एवम विदेशी भंडार को नियत्रित करने के लिए जिमेमेदार होते है। लेकिन इन सबके विच शाएद आपने कही न कही World bank का नाम भी शुन रंखा है।

अब सबाल यह है कि आखिर ये विश्व बैंक क्या है? और इसकी क्या भुमिका है। क्या ये सभी दैशो का एक सम्मिलित बैंक है, क्या ये पुरी दुनिया की आर्थिक नितीयो को नियत्रित करता है? इस लेख मे हम इन सभी सबालो को के बारे बारिकी से जानने का प्रयास करेंगै। तो चलिए आगे बड़ते है और सबसे पहले जानने का प्रयास करते है कि आखिर World bank होता क्या है?

World Bank क्या है?

यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना सलाह और अनुसंधान के तहत विकासशील देशों को उनकी आर्थिक उन्नति में सहायता के उद्देश से किया गया था। विश्व बैंक मुख्य रूप से मध्यम और निम्न आय वाले देशों को विकास के माग॔ पर ले जाने जनकल्याणकारी परियोजनाओं मे आर्थिक सहायता के माध्यम से गरीबी के विरूध्ब लड़ने के लिए ताकत प्रदान करता है। यह दुनिया बड़ मे सम विकास के मध्य नजर विभिन्न क्षैत्र जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय, पर्यावरण, कानून ब्यावस्था, न्याय, बुनियादी ढांचा निमा॔ण, पुनर्वास मे खासा भुमिका निभाता है।

विश्व बैंक का गठन कैसे हुआ?

इसकी स्थापना 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के चलते क्षतिग्रस्त दैशो खासकर यूरोप और जापान के पुनर्निर्माण में मदद के उद्देश से किया गया था। आधिकारिक तौरपर इसका नाम अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) रंखा गया था जो इसकी उद्देशो को पुरी तरह दशा॔ रहा था। 1946 में जब पहली बार परिचालन शुरू हुया, तो इसके साथ कुल 38 सदस्य दैश शामिल थे। लेकिन आज के दिन, दुनिया के अधिकांश देश सक्रिय सदस्य के तौरपर इसके साथ शामिल हैं। विश्व बैंक के अलाबा, आज शाएद ही ऐसी कोई संस्था मौजुद है जौ इसके जैसी आसान, कम कम ब्याज दरो, और कभी कभी बिषेश परियोजनाओ के तहत बिना ब्याज के लोन मुहाया करता हो।

world bank kya hai

World bank के संगठित होने के बाद आपना पहला लक्ष (यूरोप और जापान के पुनर्निर्माण) पुरा करलेने के बाद समय उपीयोगी अलग-अलग गतिविधियों में शामिल होता रहा और इसका अधिक विस्तार होने लगा। जो आगे चलके अनेको संगठन इसके सहयोग संगठनों के रुप मे उभरने लगा और विश्व बैंक समूह के तौरपर जाना जाने लगा।

विश्व बैंक समूह और इसकी संरचना

इसने अपने भीतर कुछ और नए संगठनो को शामिल किया हैं जो अलग-अलग गतिविधियों को अनजाम तक पहुचाने का काम करता हैं। और इन सभी संगठनों को मिलाकर विश्व बैंक समूह बनता है।

यह एक बहुआयामी एवम विकास-आधारित संगठनों का समूह है जिसकी शुरुआत 1946 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) के रूप में हुई थी। इसका प्रारंभिक लक्ष्य यूरोप और जापान का पुनर्निर्माण करना था, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तबाही और विनाश का सामना कर रहे थे।

इस पुनर्निर्माण कार्यक्रम को अंजाम देने के बाद अब इसने अपना ध्यान विकासशील देशों की ओर केंद्रित किया। जिसके चलते 1960 में अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर देशों को आसान शर्तों पर वित्तीय सहायता प्रदान करना था।

इस समूह में कुल पाँच संस्थागत शाखाएँ शामिल हैं, जिनमें से पहली दो IBRD और IDA हैं, और अन्य तीन MIGA, IFC और ICSID हैं, जो बैंक की गतिविधियों को अगले स्तर तक ले जाने के लिए सहयोगी संगठनों के रूप में काम करती हैं। निचे इनके बारे मे संक्षेप मे दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD)

IBRD एक वैश्विक विकास सहकारी संस्था है, जिसमे कुल189 सदस्य देश सहयोग मे है। इसकी स्थापना 1945 में हुई थी। यह दुनिया का सबसे बड़े आर्थिक विकास बैंक के रूप में काम करता है, जो मध्यम और निम्न आय वाले देशों को ऋण, गारंटी, जोखिम प्रबंधन और सलाहकार जैसी सेवाएँ मुहाया करके विश्व बैंक समूह के मिशन को पुरा करने का काम करता है, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के साथ समन्वय विठाने का काम करता है।

अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA)

इसकी स्थापना 1960 में हुई थी और वर्तमान में इसके साथ कुल 172 सदस्य देश सामिल हैं। यह आर्थिक संकट के मार से जुजने बाली उच्च जोखिम संकित गरीब देशों को वित्तीय सहायता देने का काम करता है। यह वित्तीय सहायता 5 से 10 बष॔ तक की पुनर्भुगतान की भारी छुट के साथ कम ब्याज दर या न के बरावर ब्याज दरो के साथ आर्थिक मदद प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC)

अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम विश्व बैंक का एक सिसष्टर संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1956 में की गई थी। यह विकासशील देशों में निजी कंपनियों को स्वसक्त बनाने के लिए निवेशक के रुप मे काम करता है। साथही वे ऋण , इक्विटी और तकनीकी सलाह के माध्यम से निजी कंपनियों को प्रोतसाहित करने का काम करता है। दक्षिण कोरिया के LG Electronics और भारत के HDFC बैंक IFC की जिता जागता मिसाल हैं।

बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA)

MIGA उभरते और सीमांत बाजारों में निवेश को राजनीतिक जोखिम से निपटने के लिए बीमा प्रदाता के रूप में काम करता है। वे गृहयुद्ध के हालात और आतंकवादी गतिविधि के कारण वित्तीय दायित्व का भुगतान उल्लंघन जैसी स्थिती मे गारंटी भुगतान को वनाए रखने के लिए बीमा प्रदान करने का काम करता हैं। MIGA स्थानीय निवेशकों की जोखिम को कम करने के लिए विकासशील देशों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को प्रोतसाहित करने का काम करता है।

निवेश विवादों के निपटान के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र

यह निवेश से जुड़ी एक विवाद निपटान निकाय है जो निवेश अनुबंधों या समझौतों से उत्पन्न विवादों को निपटाने के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान करता है। यह WTO के विवाद निपटान की तरह ही एक विवाद निपटान संस्था है। यह सदस्य देशों में निवेशो की गतिविधि को नियंत्रित करने वाले एक समान कोड को बनाए रखने के लिए विवादों को हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कानून लागू करता है।

ICSID मध्यस्थता सेवाओं की व्यवस्था करता है जो सुनवाई की आवश्यकता को by बायपास करते हुये विवादों को हल करने में मदद करता है। इसकी मध्यस्थता ब्यावस्था हर संभव तरीके से निवेश प्रक्रिया को अधिक आसान बनाना है, जिससे विश्व बैंक दुनिया भर में विकास परियोजनाओं को जारी रखने मे मदद मिलता है।

विश्व बैंक कैसे काम करता है?

यह विकासशील देशों को स्वास्थ्य, शिक्षा, नागरिक सुरक्षा और अन्य सभी महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकताओं के क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और अन्य संसाधन प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाता है।

इसे दुनिया भर में एक अग्रणी वित्तीय संस्थान के रूप में जाना जाता है जो दुनिया भर में गरीबी को कम करने के उद्देश्य से आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं में भागीदारी स्थापित करता है।

यह कम ब्याज वाले ऋण, कुछ क्षेत्रों में शून्य ब्याज वाले ऋण और विभिन्न देशों में सरकारों को परियोजनाओं को लागू करने में मदद करने के लिए अनुदान प्रदान करता है। ऋण और नकद निवेश प्रदान करने के अलावा, यह तकनीकी सहायता भी प्रदान करता है और वैश्विक शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शासन, बुनियादी ढाँचे के निर्माण और निजी क्षेत्र के विकास को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए जमीनी स्तर की नीति सलाह, शोध और गहन विश्लेषण सहित कई तरह की मूल्यवान जानकारी साझा करता है।

FAQs

Q) क्या विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा है?

विश्व बैंक और उसका समूह संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का एक संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है जो सदस्य देशों को उनके आर्थिक विकास में मदद करते हैं।

Q) विश्व बैंक को पैसा कहाँ से मिलता है?

विश्व बैंक को आर्थिक रूप से समृद्ध देशों से पैसा मिलता है। इसके अलावा सहायक तकनीकी सेवाओं, बॉन्ड और ऋणों पर ब्याज से पैसा प्राप्त होता है।

Q) विश्व बैंक का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है?

मुख्य कार्यालय वाशिंगटन डी.सी. में स्थित है जो विकासशील देशों में संसाधनों के विकास के लिए वित्तीय सहायता एकत्र करने का सबसे बड़ा स्रोत है।

Q) विश्व बैंक का मालिक कौन है?

विश्व बैंक किसी की निजी संपत्ति नहीं है, न ही यह किसी संगठन, सरकार या राष्ट्र की एकमात्र संपत्ति है। यह 170 सदस्य देशों द्वारा सार्वजनिक हित में बनाया गया संगठन है, जिसका प्रतिनिधित्व बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स द्वारा किया जाता है।

About The Author

Author and Founder digipole hindi

Biswajit

Hi! Friends I am BISWAJIT, Founder & Author of 'DIGIPOLE HINDI'. This site is carried a lot of valuable Digital Marketing related Information such as Affiliate Marketing, Blogging, Make Money Online, Seo, Technology, Blogging Tools, etc. in the form of articles. I hope you will be able to get enough valuable information from this site and will enjoy it. Thank You.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *